गम्हरिया :

टाटा-कांड्रा मार्ग के प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित दयाल प्रताप बिल्डिंग मार्केट कॉम्प्लेक्स में रविवार को नए 'लैपटॉप बाजार' शो रूम का शुभारंभ ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने विधिवत फीता काटकर किया। इस दौरान आदित्यपुर नगर निगम के उप मेयर अंकुर सिंह समेत कई स्थानीय समाजसेवी, व्यवसायी और काफी संख्या में गणमान्य लोग थे। इस अवसर पर पूर्व विधायक अरविंद सिह ने कहा कि गम्हरिया और आसपास के क्षेत्र के लोगों को अब विभिन्न कंपनियों के लैपटॉप एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यवसायियों और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अब बेहतर गुणवत्ता वाले लैपटॉप खरीदने के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। यहां ब्रांडेड और रिफर्बिश्ड लैपटॉप किफायती कीमत पर आसान किश्तों की सुविधा के साथ उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोग आधुनिक तकनीक का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक इस युग में अब लैपटॉप के बगैर कोई काम संभव नहीं है। उन्होंने लोगों से इस शोरूम से लाभ उठाने की अपील की।

इस मौके पर शोरूम के संचालक आयुष सिंह ने बताया कि ग्राहकों को विभिन्न कंपनियों के ब्रांडेड लैपटॉप, सेकेंड हैंड एवं रिफर्बिश्ड लैपटॉप, गेमिंग लैपटॉप, लैपटॉप एक्सेसरीज तथा रिपेयरिंग संबंधी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही आसान फाइनेंस की सुविधा भी यहां उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहां लैपटॉप के साथ मोबाइल भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। इस अवसर पर अशोक सिंह, मनोज सिंह, चांद सिंह, प्रमोद सिंह, ब्रजेश सिंह, कमलेश सिंह, अरविंद सिंह, बिहारी गोंड, अनिल प्रसाद सिंह, विनोद सिंह, दलबीर सिंह, शैलेश तिवारी, विनोद सिंह समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें