मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बैंक ऑफ़ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस पर अनाथ बच्चों के साथ मनाया गया सेवा एवं समर्पण का उत्सव A celebration of service and dedication was held with orphaned children on the occasion of Bank of Baroda's 119th Foundation Day.

लेखक: प्रकाशित:
बैंक ऑफ़ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस पर अनाथ बच्चों के साथ मनाया गया सेवा एवं समर्पण का उत्सव A celebration of service and dedication was held with orphaned children on the occasion of Bank of Baroda's 119th Foundation Day.
गम्हरिया : बैंक ऑफ़ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक की गम्हरिया एवं कांड्रा शाखा द्वारा सामाजिक सरोकार का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर डुमरा पंचायत स्थित आशा संस्था में रह रहे अनाथ एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच भोजन करने के बर्तन सहित अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बच्चों के साथ पूरा दिन बिताया। सभी ने बच्चों के साथ बैठकर संवाद किया, उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके साथ आत्मीयता के पल साझा किए। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और खुशी साफ़ दिखाई दी।
बैंक ऑफ़ बड़ौदा गम्हरिया शाखा की प्रबंधक रश्मि रानी एवं कांड्रा शाखा के प्रबंधक शशिकांत कुमार ने कहा कि बैंक केवल वित्तीय सेवाएँ ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन करता है। उन्होंने कहा कि अनाथ बच्चों के बीच समय बिताकर उन्हें काफी सुखद अनुभूति हुई और यह दिन उनके जीवन के सबसे यादगार एवं प्रेरणादायक पलों में से एक रहेगा।
उन्होंने बताया कि बैंक ऑफ़ बड़ौदा का स्थापना दिवस समाज सेवा, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों को सशक्त बनाने का संदेश देता है। भविष्य में भी बैंक इसी प्रकार के सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के वंचित एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा करता रहेगा।
इस अवसर पर बैंक के अधिकारी  राजेश  एक्का, दुर्गेश कुमार, चंचल कुमार झा, अशोक पासवान, मनोज विश्वकर्मा,एवं आशा संस्था के मानिक मंडल उपस्थित रहे और सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
Uploaded Image

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन