मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अजजा आवासीय विद्यालय के बच्चों ने समाज को नशामुक्त बनाने के लिए निकाली जागरूकता रैली Students of the ST residential school organized an awareness rally to make society free from substance abuse

लेखक: प्रकाशित:
अजजा आवासीय विद्यालय के बच्चों ने समाज को नशामुक्त बनाने के लिए निकाली जागरूकता रैली Students of the ST residential school organized an awareness rally to make society free from substance abuse
गम्हरिया  : समाज को नशामुक्त बनाने और मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में बच्चों ने पोस्टर और बैनर के माध्यम से नशे के खिलाफ संदेश देते हुए लोगों को तंबाकू, शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से दूर रहने की अपील की। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेन्द्र नाथ महतो के नेतृत्व में आयोजित इस रैली के दौरान बच्चों ने “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो”, “स्वस्थ समाज का यही आधार, नशामुक्त हो हर परिवार” जैसे जागरूकता नारों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज के विकास में भी बाधा उत्पन्न करता है। उन्होंने बच्चों को स्वयं जागरूक रहने तथा दूसरों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक मंगल सिंह सरदार, समीर कुमार सामाल, अमित कुमार, गोविन्द पात्रो, शिक्षिका चित्रलेखा हेम्ब्रम, सीखा सामाल, मीनू, प्रीति गोप आदि उपस्थित थे। सभी ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए जनसामान्य से मादक पदार्थों से दूर रहने की अपील की। इस रैली के माध्यम से बच्चों ने यह संदेश दिया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए घातक है तथा इससे दूर रहकर ही स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध जीवन का निर्माण किया जा सकता है।
Uploaded Image

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन