मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मतदाता सूची से नाम हटाए जाने की अफवाहें पूरी तरह भ्रामक- उपायुक्त Rumors regarding the removal of names from the voter list are completely misleading – Deputy Commissioner

लेखक: प्रकाशित:
मतदाता सूची से नाम हटाए जाने की अफवाहें पूरी तरह भ्रामक- उपायुक्त Rumors regarding the removal of names from the voter list are completely misleading – Deputy Commissioner
सरायकेला :
Uploaded Image

मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर विभिन्न माध्यमों से अफवाहें फैलाई जा रही हैं, जबकि यह पूरी तरह भ्रामक है। सभी पात्र मतदाताओं का नाम निर्धारित मैपिंग एवं सत्यापन प्रक्रिया के माध्यम से नई मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। जिला समाहरणालय स्थित एनआईसी कक्ष में गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 की निर्धारित कार्ययोजना की जानकारी देते हुए उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि एसआईआर 2026 के तहत अर्हता तिथि 01 अक्टूबर'2026 निर्धारित की गई है। तैयारी, प्रशिक्षण एवं मुद्रण कार्य 20 जून से 29 जून तक संपन्न होगा। इसके बाद 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। साथ ही, मतदान केंद्रों के युक्तिकरण का कार्य भी 29 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन आगामी 5 अगस्त'2026 को किया जाएगा। इसके बाद आगामी 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की अवधि निर्धारित की गई है। दावा एवं आपत्तियों के निष्पादन तथा नोटिस संबंधी प्रक्रिया आगामी 03 अक्टूबर तक चलेगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन  आगमों 07 अक्टूबर'2026 को कियाb जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में प्रशासन का सहयोग करें। प्रेस वार्ता में अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार और पारुल सिंह भी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन