मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पुरेंद्र नारायण ने आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार का किया स्वागत, कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चा Purendra Narayan welcomed Adityapur Police Station In-charge Anjani Kumar; law and order were discussed

लेखक: प्रकाशित:
पुरेंद्र नारायण ने आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार का किया स्वागत, कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चा Purendra Narayan welcomed Adityapur Police Station In-charge Anjani Kumar; law and order were discussed
आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अंजनी कुमार के पदभार ग्रहण करने के बाद क्षेत्र के सामाजिक संस्थाओं और गणमान्य लोगों द्वारा उनसे मुलाकातों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व उपाध्यक्ष नगर परिषद पुरेन्द्र नारायण सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल द्वारा बुके प्रदान कर एवं शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत व अभिनंदन किया। ​इस अवसर पर पुरेन्द्र नारायण सिंह ने नवपदस्थापित पुलिस निरीक्षक अंजनी कुमार की कार्यकुशलता पर भरोसा जताते हुए पुलिस अधीक्षक महोदया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आदित्यपुर की सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए एक बेहद कुशल और योग्य अधिकारी की नियुक्ति की गई है, जिससे स्थानीय जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी। इई दौरान समिति के सदस्यों ने क्षेत्र की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़ी प्रमुख समस्याओं की ओर थाना प्रभारी का ध्यान आकर्षित कराया। पुरेन्द्र नारायण सिंह ने पुलिस प्रशासन से मांग किया कि क्षेत्र में समय-समय पर सघन एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने विशेष रूप से आदित्यपुर नगर निगम और थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी खेल मैदानों तथा स्कूल-कॉलेजों के आसपास नियमित पुलिस गश्ती और निरीक्षण की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि वहां अवांछित तत्वों का जमावड़ा न हो सके और आम नागरिकों व छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। इस दौरान आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति के प्रमुख पदाधिकारियों और सक्रिय सदस्यों में कमलेश्वरी पासवान, संध्या प्रधान, मनोज पासवान, एसएन यादव, सत्येंद्र प्रभात, संतोष यादव, उदित यादव, कुमार विपिन बिहारी प्रसाद, सोनू पासवान, अवधेश कुमार, संदीप राउत, मिथिलेश कुमार झा, विनोद कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार, संतोष कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
 सभी ने पुलिस प्रशासन को क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
Uploaded Image

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन