पटमदा : पूर्वी सिंहभूम जिला में झामुमो के एक दिवसीय बीएलए 2 के प्रशिक्षण शिविर में पटमदा प्रखंड के सैकड़ों कार्यकर्ता प्रखंड अध्यक्ष अश्वनी महतो के नेतृत्व में जिला के बिरसा मुंडा टाउन हॉल सिदगोड़ा में शामिल हुए। जानकारी देते हुए झामुमो जिला संगठन सचिव सह विधायक प्रतिनिधि चंद्र शेखर टुडू ने कहा झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति के द्वारा केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार एक दिवसीय बीएलए 2 प्रशिक्षण में पार्टी के काफी संख्या में पटमदा और बोड़ाम से कार्यकर्ता शामिल हुए।इस दौरान पटमदा से विधायक प्रतिनिधि चंद्र शेखर टुडू,प्रखंड अध्यक्ष अश्वनी महतो,झामुमो नेता सुभाष कर्मकार,सिजेन हेंब्रम,अबोध कालिंदी,शंकर मांडी,सुजीत महतो,संजय सिंह,माणिक महतो, सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें