मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

विश्व संगीत दिवस पर जमशेदपुर म्यूजिकल सर्कल द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित Grand cultural program organized by Jamshedpur Musical Circle on World Music Day.

लेखक: प्रकाशित:
विश्व संगीत दिवस पर जमशेदपुर म्यूजिकल सर्कल द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित Grand cultural program organized by Jamshedpur Musical Circle on World Music Day.
जमशेदपुर : विश्व संगीत दिवस के अवसर पर भारतीय शास्त्रीय संगीत को समर्पित संस्था 'जमशेदपुर म्यूज़िक सर्कल' की ओर से बिस्टूपुर स्थित महाराष्ट्र हितकारी मंडल के प्रेक्षागृह में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था की उपाध्यक्ष रोहिणी साठे दीदी द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।तत्पश्चात संस्था द्वारा टिनप्लेट डिविजन के वर्क्स चीफ एवं दी ईवनिंग क्लब, टिनप्लेट के अध्यक्ष स्व० डॉ. सौरज्योति डे को दो मिनट का मौन रखकर एवं प्रेमा डे के मराठी और हिन्दी भजनों के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सांस्कृतिक संध्या के प्रथम सत्र में बीरेन्द्र उपाध्याय एवं अशोक दास के निर्देशन में संगीत के सप्त स्वरों से सुसज्जित इन्द्रधनुषी रंगों की आभा छिटकने लगी। इसमें अशोक दास की बाँसुरी और देव सेन के सितार की युगलबंदी, बीरेन्द्र उपाध्याय, अजय राॅय, मनीष दास, राजेश ठाकुर, सोनाली चटर्जी, सुमन डे का गायन तथा प्रिया डे द्वारा सैक्सोफोन पर शानदार प्रस्तुति तथा तबले पर स्वरुप मोईत्रा एवं कार्तिक कर्मकार का अनोखा संगत बेहद प्रभावशाली रहा। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में सुभाष बोस एवं अनिल कुमार सिंह के निर्देशन में राग कीरवानी पर आधारित संगीत के सप्त स्वरों की सुरमयी संगीत-सरिता प्रवाहित हुई जिसमें अशोक कुमार सिंह के बाँसुरी एवं सुभाष बोस के सितार की युगलबन्दी, मनमोहन सिंह, अनिल कुमार सिंह, देवर्घ्य राॅय, प्रेमा डे, चन्द्रिमा मिश्रा, रश्मि रानी का गायन तथा तबले पर प्रदीप भट्टाचार्या एवं जीतेश सहाय द्वारा खूबसूरत संगत कार्यक्रम में चार चांद लगा रहे थे। सिंथेसाईज़र पर अरुण थापा और ऑक्टोपैड पर रवि तिवारी ने दोनों समूहों में बखूबी साथ निभाया। कार्यक्रम में काफी संख्या में उपस्थित सुधि श्रोतागण भावविभोर आनन्दित होते रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक कुमार सिंह, अमिताभ सेन, पवन चौबे, अशोक दास, दीप कुमार मित्रा, हरा प्रसाद मुखर्जी, सुजीत राॅय, सुजन चटर्जी, सुनील सिह, मनोज कुमार पाण्डेय एवं संस्था के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
Uploaded Image

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन