मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

चित्रगुप्त महासमिति गम्हरिया का त्रिवार्षिक आमसभा में नई कार्यकारिणी गठित, केएम श्रीवास्तव अध्यक्ष और संजय वर्मा बने महासचिव A new executive committee was formed at the triennial general meeting of Chitragupta Mahasabha Gamharia, with KM Srivastava as president and Sanjay Verma as general secretary

लेखक: प्रकाशित:
चित्रगुप्त महासमिति गम्हरिया का त्रिवार्षिक आमसभा में नई कार्यकारिणी गठित, केएम श्रीवास्तव अध्यक्ष और संजय वर्मा बने महासचिव A new executive committee was formed at the triennial general meeting of Chitragupta Mahasabha Gamharia, with KM Srivastava as president and Sanjay Verma as general secretary
गम्हरिया : चित्रगुप्त महासमिति की त्रिवर्षीय आमसभा बड़ा गम्हरिया के चित्रगुप्तनगर स्थित चित्रगुप्त भवन में रविवार को संपन्न हुआ। सभा की अध्यक्षता महेंद्र प्रसाद कर्ण (मदन जी) ने किया। इस मौके पर समाज के समग्र विकास और संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्षीय भाषण में महेंद्र प्रसाद ने समाज के बीच एकजुटता की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। सर्वप्रथम, कोषाध्यक्ष द्वारा समिति के आय व्यय की विस्तृत जानकारी सदस्यों को दी गई। तत्पश्चात, महासचिव संजय वर्मा द्वारा समिति की ओर से पूर्व में किए जा रहे कार्यो जैसे भवन की मरम्मती, विद्युतीकरण समेत अन्य सामाजिक क्रियाकलापों के बावत बताया गया। बैठक को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष केएम श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान समय में अन्य समाज जहां एकजुट होकर अपनी पहचान मजबूत कर रहे हैं, वहीं चित्रांश समाज कहीं न कहीं बिखरा नजर आ रहा है। ऐसे में समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर आकर संगठित होने की जरूरत है ताकि उसकी सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक स्तर पर मजबूती मिल सके। अंत में चुनाव पर्यवेक्षक कंचन कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में पुरानी कमेटी को भंग कर नई कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया शुरू को गई। नई कमेटी में सर्वसम्मति से संरक्षक के रूप में रत्नेश्वर सहाय को रखा गया। इसके अलावा अध्यक्ष के रूप में केएम श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद कर्ण, महासचिव संजय कुमार वर्मा, सहसचिव कंचन कुमार सिन्हा प्रभाष चंद्र श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अभय कुमार लाभ, सह-कोषाध्यक्ष भूदेव वर्मा, संगठन सचिव मुकेश श्रीवास्तव व महेश कुमार श्रीवास्तव तथा मीडिया प्रभारी मनीष कुमार लाल दास को बनाया गया। साथ ही, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आशीष कुमार श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र दास, मनोज कर्ण, अरुणजय श्रीवास्तव, किशोर कुमार श्रीवास्तव और अमित कुमार सिन्हा को रखा गया है। सभा में उपस्थित लोगों ने नई समिति को बधाई देते हुए समाज के विकास और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक का संचालन आशीष कुमार श्रीवास्तव ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन किशोर श्रीवास्तव ने दिया। बैठक में काफी संख्या में चित्रांश समाज के लोग उपस्थित थे।
Uploaded Image

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन