मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आईडीटीआर दरभंगा में ऑन ड्यूटी धीरज की मौत, प्रबंधन की लापरवाही- अभा ब्रह्मर्षी युवा मंच

लेखक: प्रकाशित:
आईडीटीआर दरभंगा में ऑन ड्यूटी धीरज की मौत, प्रबंधन की लापरवाही- अभा ब्रह्मर्षी युवा मंच

Uploaded Image

गम्हरिया : औद्योगिक क्षेत्र स्थित इंडो डेनिश टूल रूम जमशेदपुर से दरभंगा भेजे गए कर्मी धीरज सिंह की कार्य के दौरान मृत्यु हो गई। सूचना मिलने के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया गया है कि अत्यधिक गर्मी होने के बावजूद धीरज को दरभंगा आईडीटीआर भेजा गया था। जहां प्रबंधन द्वारा कोई भी समुचित व्यवस्था नहीं करवाई गई। जिस कारण उनका स्वास्थ्य खराब होने लगा। सूचना देने के बावजूद उचित व्यवस्था नहीं हो पाई और अंततः धीरज ने दम तोड़ दिया। पूरे मामले को लेकर अखिल भारतीय ब्रह्मर्षी युवा मंच के अध्यक्ष कमल नयन ने बताया कि यह प्रकरण छोटी बात नहीं है। यह सोची समझी साजिश है और आज समाज के एक कर्मठ युवा का देहांत हुआ है। कहा कि यदि प्रबंधन ने उचित कार्रवाई नहीं की तो मंच व्यापक आंदोलन करेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि इस मामले को लेकर मंगलवार को प्रबंधन से वार्ता की जाएगी। अगर प्रबंधन इस मामले में संवेदनशीलता नहीं दिखाती है तो प्रबंधन पर जानबूझकर हत्या करवाने का मामला दर्ज करवाया जाएगा। वहीं, इस बावत संस्थान के जीएम रविन्द्र कुमार ने बताया कि धीरज कुमार को दो दिनों के लिए ही दरभंगा भेजा गया था। पूर्व से ही वे हृदय रोग से पीड़ित थे। दरभंगा में अचानक स्वास्थ्य खराब होने से उनकी मौत हो गई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन