चांडिल : जिले के कुकडू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तिरुलडीह पंचायत के सपारूम गांव में जंगली हाथी के हमले से राधा तंतूबाई नामक करीब 60 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जंगली हाथी गांव में अचानक घुस गया और राधा तंतुबाई को अपनी चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण अपने घरों में भी रहना अब असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार जंगली हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द हाथियों के इस बढ़ते खतरे से निजात दिलाने के लिए कोई ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने की मांग किया है ताकि भविष्य में इस तरह की घटना ना हो। घटना की सुचना मिलते ही घटनास्थल पर वन विभाग का टीम पंहुच कर मामले के बावत जानकारी ली।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें