गम्हरिया : रामनवमी विसर्जन जुलूस के दौरान विभिन्न समाजसेवी संगठनों की ओर से क्षेत्र में कई जगहों पर शिविर लगाकर राम भक्तों व अन्य श्रद्धालुओं की सेवा की गई। श्री राम सेना की ओर से गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक पर शिविर आयोजित कर लोगों के बीच खिचड़ी और शर्बत वितरण किया गया। इससे पूर्व अध्यक्ष सन्नी सिंह के नेतृत्व में सरायकेला के एसडीओ अभिनव प्रकाश, आदित्यपुर नगर निगम के उप मेयर अंकुर सिंह, पार्षद धनंजय गुप्ता, शुभम पाण्डेय समेत कई समाजसेवियों को पा पहनाकर और तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया।
विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने शिविर लगाकर बांटे चना, गुड़ और शरबत Various social organizations set up camps to distribute chickpeas, jaggery, and sherbet.





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें