जादूगोड़ा : विजया दशमी के अवसर पर श्रीनिवास अखाड़ा और बजरंग अखाड़ा की ओर से सुंदरनगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा के साथ चल रही झाकियां ने सबका मन मोह लिया जिसे पूरा सुंदरनगर भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। श्रद्धा और शक्ति के इस अनूठे संगम में जहाँ श्री बजरंग अखाड़ा से शंकर अग्रवाल और श्रीनिवास अखाड़ा समिति से अनमोल वर्मा की अगुवाई में सड़कों पर अलग- अलग शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान युवाओं के हैरतअंगेज करतबों ने लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। सुबह से ही पूरा वातावरण केसरिया ध्वजों से पटा रहा और 'जय श्री राम' के उदघोष से क्षेत्र गुंजायमान रहा।
विजया दशमी के मौके पर सुंदरनगर श्रीनिवास अखाड़ा व बजरंग अखाड़ा ने निकाला भव्य शोभा यात्रा, झाकियां ने मोहा मन On the occasion of Vijaya Dashami, the Sundernagar Shri Niwas Akhara and Bajrang Akhara organized a grand procession.





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें