मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अंकुर सिंह आदित्यपुर नगर निगम के उप मेयर निर्वाचित, प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी अर्चना सिंह को एक मत से हराया Ankur Singh was elected Deputy Mayor of Adityapur Municipal Corporation, defeating rival candidate Archana Singh by a single vote.

लेखक: प्रकाशित:
अंकुर सिंह आदित्यपुर नगर निगम के उप मेयर निर्वाचित, प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी अर्चना सिंह को एक मत से हराया Ankur Singh was elected Deputy Mayor of Adityapur Municipal Corporation, defeating rival candidate Archana Singh by a single vote.
आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम के उप महापौर पद के लिए सोमवार को हुए चुनाव में अंकुर सिंह ने जीत दर्ज किया। नगर निगम सभागार में आयोजित इस चुनाव में कुल 35 पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें अंकुर सिंह और अर्चना सिंह के बीच कांटे की टक्कर रही। मतगणना पूरी होने के बाद घोषित परिणामों में अंकुर सिंह को 18 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी अर्चना सिंह को 17 वोट मिले। इस प्रकार महज एक वोट के बेहद मामूली अंतर से अंकुर सिंह ने जीत हासिल कर आदित्यपुर नगर निगम के नए उप महापौर बनने का गौरव प्राप्त किया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही नगर निगम परिसर में उत्साह का माहौल बन गया। अंकुर सिंह के समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और नारेबाजी कर जीत का जश्न मनाया। कई समर्थक उन्हें बधाई देने के लिए नगर निगम परिसर पहुंचे और फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। नवनिर्वाचित उप महापौर अंकुर सिंह ने अपनी जीत पर सभी पार्षदों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत केवल उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि आदित्यपुर नगर निगम के सभी जनप्रतिनिधियों और शहर की जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि वे सभी पार्षदों को साथ लेकर शहर के समग्र विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर निगम क्षेत्र में साफ-सफाई, सड़क, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि आदित्यपुर नगर निगम को एक व्यवस्थित और विकसित शहर के रूप में आगे बढ़ाया जाए, जहां नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन