गम्हरिया :निर्वाची अधिकारी सह गम्हरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार द्वारा सोमवार को नगर निकाय आम निर्वाचन 2026 हेतु चिन्हित क्लस्टर का क्षेत्र भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने आदित्यपुर स्थित एसएन हाई स्कूल, गायत्री शिक्षा निकेतन, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, मध्य विद्यालय कुलूपटांगा, इंडो डेनिस टुल रूम और अभ्यास बालिका मवि गम्हरिया आदि का भ्रमण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस क्रम में उन्होंने संस्थान के प्रमुख से भी अन्य आवश्यक जानकारियां ली। भ्रमण के दौरान उन्होंने मतदान केन्द्रों पर निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मापदंडों के तहत किये जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति की सूक्ष्मता से जानकारी ली। मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। निर्वाची अधिकारी ने बताया कि उन्होंने कहा कि मतदान के लिए 136 बूथों पर 14 क्लस्टर का निर्माण किया गया है। क्लस्टरों एवं मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने से चुनावी प्रक्रिया को सुगम बनाया जा सकेगा। भ्रमण के दौरान उनके साथ सचिदानंद चौधरी, रंजीत कुमार सिंह आदि भी मौजूद रहे।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें