जादूगोड़ा : जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर सोमवार करीब 11 बजे एक मोटरसाइकिल द्वारा स्कॉर्पियो में ठोकर मार दी गई जिसमें दो युवती और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जादूगोड़ा की हाईवे पेट्रोलिग़ पुलिस और थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए यूसिल अस्पताल पहुंचाया।घटना के बाबत बताया जाता है कि मोटरसाइकिल में सवार तीन लोग गालूडीह से दामूडीह स्थित पहाड़भागा (नरवा पहाड़) जा रहे थे। इसी क्रम में नौरंग मार्केट पुलिया के समक्ष उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर स्कार्पियो को ठोकर मार दी। इस हादसे में गालूडीह की लक्खी मार्डी व पार्वती मुर्मू तथा मुसाबनी निवासी कुंदु मार्डी घायल हो गए। तीनों घायलों को जादूगोड़ा की हाइवे पेट्रोलिंग पुलिस ने यूसिल अस्पताल पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें एमजीएम अस्पताल भर्ती कराया गया। इस मामले में जादूगोड़ा पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें