मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बीते चार सालों से बरामदे में बच्चे पढ़ाई कर झेल रहे है मौसम की मार, सरकारी आदेश के बाद जर्जर भवन टूटने के बाद बढ़ी बच्चों की समस्या For the past four years, children have been studying in the veranda and facing the brunt of the weather

लेखक: प्रकाशित:
बीते चार सालों से बरामदे में बच्चे पढ़ाई कर झेल रहे है मौसम की मार, सरकारी आदेश के बाद जर्जर भवन टूटने के बाद बढ़ी बच्चों की समस्या For the past four years, children have been studying in the veranda and facing the brunt of the weather
जादूगोड़ा : जादूगोड़ा स्थित भाटीन मध्य विद्यालय बीते चार सालों से  कमरों की कमी झेल रहा है जिसका असर सातवीं कक्षा के 28 बच्चों को झेलनी पड़ रही है। स्कूल में कुल 160 बच्चे है। कमरे के अभाव में बीते चार सालों से सातवीं कक्षा  के 28 छात्र-छात्राएं बरामदे में बैठकर पढ़ाई करने को विवश है। सबसे अधिक परेशानी बरसात के मौसम में होता है, जब बच्चे बरसात के मौसम में छाता या बरसाती ओढ़कर पढ़ाई करते है। बताते चले कि भवन निर्माण से पहले सरकारी आदेश के बाद स्कूल की जर्जर चार भवनो को तोड़ दिया गया था जिसकी मार स्कूली बच्चे झेल रहे है। इस बाबत स्कूल के प्राचार्य दिनेश चंद्र भक्त कहते है कि स्कूल  में चार कमरों की भारी कमी है। इस बाबत पूर्व में कई बार विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल दो कमरों की अनुशंसा हुई है जिसको लेकर संवेदक ने स्थल का मुआयना भी किया है। फिलहाल काम शुरू होने का इंतजार किया जा रहा है। इसी तरह कई ग्रामीणों ने शिकायत की है कि यहां आठवी तक पढ़ाई होती है जबकि शिक्षक मात्र चार है और एक शिक्षक को प्रतिनियुक्ति में  अन्यत्र भेजा गया है। इसको लेकर कभी-कभी एक ही कमरे में कई क्लास के बच्चों को बैठाकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से अन्य दो शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की मांग उठाई है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन