मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया अंचल कार्यालय में वार्ड 10 से 18 तक के प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह आबंटित Election symbols were allotted to candidates from wards 10 to 18 at the Gamharia Zonal Office

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया अंचल कार्यालय में वार्ड 10 से 18 तक के प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह आबंटित Election symbols were allotted to candidates from wards 10 to 18 at the Gamharia Zonal Office
∆वार्ड 15 के प्रत्याशी कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव को मिला वॉकर चुनाव चिन्ह 
गम्हरिया : आदित्यपुर नगर निगम चुनाव के तहत वार्ड 10 से 18 तक के लिए गम्हरिया अंचल कार्यालय में शनिवार को प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ प्रवीण कुमार ने सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशियों को उनका निर्धारित चुनाव चिन्ह प्रदान किया। चुनाव चिन्ह आवंटन के दौरान प्रत्याशी और उनके समर्थक मौजूद रहे। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद सभी प्रत्याशी अब जनसंपर्क और प्रचार अभियान को गति देने में जुट गए हैं। 

इस दौरान वार्ड 15 के प्रत्याशी कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव को चुनाव चिन्ह के रूप में वॉकर मिला। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद उन्होंने  अपना जनसंपर्क अभियान तेज करने की बात कही। उन्होंने कहा कि वार्ड 15 की जनता का आशीर्वाद और समर्थन उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मिलने और विकास के मुद्दों पर समर्थन मांगने का संकल्प दोहराया। कहा कि पहले सेना में रहकर देश की सेवा और भारत माता की रक्षा करने का मौका मिला था। अब जनता को उनकी सेवा करने का एक अवसर प्रदान करने की अपील करने की अपील करूंगा। उन्होंने वार्ड के मतदाताओं से बैलेट पेपर के क्रमांक दो (2) पर वॉकर चुनाव चिन्ह पर मुहर लगाकर विजयी बनाने की अपील किया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन