मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया थाना के सेवानिवृत्त एएसआई शैलेश यादव को दी गई भावभीनी विदाई Retired ASI Shailesh Yadav of Gamharia police station was given a warm farewell

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया थाना के सेवानिवृत्त एएसआई शैलेश यादव को दी गई भावभीनी विदाई Retired ASI Shailesh Yadav of Gamharia police station was given a warm farewell
 गम्हरिया थाना परिसर में एक समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त सहायक अवर निरीक्षक शैलेश कुमार यादव को सहकर्मियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। समारोह की अध्यक्षता करते हुए थाना प्रभारी रामचंद्र रजक ने कहा कि सेवानिवृत्ति एक सजा नहीं बल्कि नौकरीपेशा लोगों के लिए एक नियमित नियम है ताकि काम के बोझों से दूर होकर लोग जिंदगी के शेष समय को अपने परिवार और समाज के साथ व्यतीत कर सकें। उन्होंने कहा कि शैलेश जी अपने कार्यों के प्रति हमेशा सजग रहते थे जिनसे हमें सीख लेनी चाहिए। उन्होंने उनके दीर्घायु व स्वस्थ रहने की कामना की। इस मौके पर गम्हरिया थाना के पुलिस अधिकारियों, पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अन्य सहकर्मियों द्वारा उन्हें माला पहनाकर तथा उपहार भेंट कर विदाई दी गई। इस मौके पर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष बबलू मुर्मू, अंकेक्षक तरुण कुमार महतो, दीवा पदाधिकारी चैतन्य टुडू समेत थाना में पदस्थापित सभी पुलिसकर्मी उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन