जादूगोड़ा : सीआरपीएफ केंद्र जादूगोड़ा (जमशेदपुर) में मंगलवार को आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से क्षेत्रिय कावा, जादूगोड़ा (जमशेदपुर )के तत्वावधान में बल के कर्मियों

और परिवार की महिलाओं को तनाव मुक्त तथा उनके समग्र कल्याण हेतु छह दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आगाज रेनू सिंह, क्षेत्रीय कावा प्रमुख तथा उपस्थित अन्य अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस मौके पर कैंप के जवानों तथा उनके परिवारों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में पुलिस उप महानिरीक्षक रमेश कुमार ने इस कार्यशाला की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमेशा होने ही चाहिए ताकि बल के कार्मिकों एवं उनके परिवारों को तनाव मुक्त रखने में मदद मिल सके। यह कार्मिकों के समग्र कल्याण हेतु एक अच्छा प्रयास है। इस दौरान आर्ट ऑफ लिविंग के गुरू अर्चना चौरसिया तथा नवीन चौरसिया ने कहा कि आंतरिक शांति और बाहरी गतिशीलता बनाए रखने के लिए ध्यान करना बहुत जरूरी है। उन्होंने सभी को ध्यान करने के अलग–अलग तरीके सिखाए। साथ ही सभी को मानसिक तौर पर पूरी तरह से फिट रहने के भी तरीके समझाए। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद है कि पूरा समाज तनाव मुक्त हो और हर चेहरे पर खिलती हुई मुस्कान हो। कार्यशाला में डॉ. डीआईजी मेडिकल डॉ. उर्मिला गारी, कमांडेंट पंकज सिंह, सीएमओ डॉ. मीना नवीन, उप प्रमुख क्षेत्रीय कावा सविता जायसवाल, नीरज कुमार उप कमांडेंट पवन कुमार, जफर आलम, सहायक कमांडेंट तरुण बेरा समेत कई महिला व पुरुष कर्मी के अलावा परिवार की महिलाएं भी शामिल हुए। सभी ने इसमें पूरे मन से हिस्सा लेकर खुद को मेंटली फिट रखने का फैसला लिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें