चास (Chas) : जमगडिया, चीरा चास में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में आगामी नगर निकाय चुनाव की रणनीति पर मंथन हुआ और मेयर प्रत्याशी उमेश ठाकुर को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुँचाया जाएगा। कहा कि संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर मुस्तैदी हमारी सबसे बड़ी ताकत है। महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से चास में परिवर्तन तय है। इस सम्मेलन में सैकड़ों समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें