सरायकेला : खो-खो इंडिया की ओर से आयोजित सीनियर नेशनल खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम टाटानगर से तुमकुर (कर्नाटक) के लिए रवाना हुई। रवानगी से पूर्व खो-खो झारखंड के महासचिव सुरेश नारायण चौधरी ने टीम के सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। टीम के हौसला अफजाई के लिए वे भी खिलाड़ियों के साथ गए। बताया गया है कि यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता आगामी 31 जनवरी से 03 फरवरी तक कर्नाटक के तुमकुर में आयोजित की जाएगी। इस दौरान जिला खो-खो एसोसिएशन के पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, अखिलेश्वर प्रसाद तथा जावेद अख्तर द्वारा टीम के सभी खेलाडियो को पोशाक उपलब्ध कराया गया। उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बालक वर्ग के झारखंड टीम में विवेक कुमार, सगुण बास्के, आकाश महतो, संचित चटंबा, राजेश लोहरा, नीरज कुमार, माइकल मार्डी, रौबीन, प्रवीण यादव, कौशल कुमार, कृष्ण कुमार, कमल आदि खिलाड़ी शामिल हैं। टीम के कोच मनोज सिंह तथा मैनेजर रोहित कुमार होंगे। इसी प्रकार बालिका वर्ग के टीम में बबली टुडू, संध्या रानी बास्के, सीता रानी बास्के, दीपिका कुमारी, सोनम कुमारी, सुमन कुमारी सिंह, अगस्ती अग्नेश केराई, तुलसी सोरेन, सुमन पारेया, गान्धिया देवी, रवीना, विशाखा कौर आदि शामिल हैं। महिला टीम की कोच चंदना और मैनेजर पुर्णिमा बोदरा हैं।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें