मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

भारती विविध कला मंदिर के चित्रांकन प्रतियोगिता में बच्चों ने दिया अद्भुत कला क्षमता का परिचय, पुरस्कार वितरण सोमवार को Children showcased their amazing artistic abilities in the painting competition organized by Bharti Vividh Kala Mandir

लेखक: प्रकाशित:
भारती विविध कला मंदिर के चित्रांकन प्रतियोगिता में बच्चों ने दिया अद्भुत कला क्षमता का परिचय, पुरस्कार वितरण सोमवार को Children showcased their amazing artistic abilities in the painting competition organized by Bharti Vividh Kala Mandir
गम्हरिया : भारती विविध कला मंदिर की ओर से रविवार को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में स्कूली बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शिक्षाविद् रिंकू प्रमाणिक तथा विशिष्ट अतिथि शिक्षक गणेश दास, चित्रगुप्त महासमिति के उपाध्यक्ष केएम श्रीवास्तव व महामंत्री संजय कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए अपनी बेहतर कला का प्रदर्शन करने की सलाह दी। गम्हरिया स्थित चित्रगुप्त भवन में आयोजित इस प्रतियोगिता में गम्हरिया, आदित्यपुर समेत जमशेदपुर के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा एक से बारहवीं तक के करीब 200 बच्चों ने भाग लिया। इन बच्चों को उनकी कक्षा के अनुरूप चार वर्गों में बांट कर उन्हें अलग अलग विषयों पर चित्र बनाने को दिया गया था। इस दौरान सभी बच्चों ने एक से बढ़कर एक कलाकृति उकेर कर अपनी बेहतरीन कला का प्रदर्शन किया।

बताया गया है कि प्रतियोगिता का परिणाम सोमवार को घोषित किया जाएगा। इस दौरान सभी वर्गों के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को मेडल व शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया जाएगा जबकि प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के यातायात निरीक्षक राजू को आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष कुमार संजय, उपाध्यक्ष संजय स्वर्णकार, सचिव चंचल साहू, कोषाध्यक्ष रूबी देवी, राकेश शर्मा, अजय कुमार, संतोष प्रमाणिक समेत सभी सदस्य उपस्थित थे। इसके सफल आयोजन में जोबा चंद्रा, बर्षा, उदिता, तेजस्वी, होमिका नंदिनी, भारती कुमारी, कृति दास, आशुतोष मिश्रा आदि का सराहनीय योगदान रहा।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन