मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

रामकृष्णा फोर्जिंग्स प्लांट एक में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस 77th Republic Day celebrated with great enthusiasm at Ramakrishna Forgings Plant 1

लेखक: प्रकाशित:
रामकृष्णा फोर्जिंग्स प्लांट एक में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस 77th Republic Day celebrated with great enthusiasm at Ramakrishna Forgings Plant 1
ग़म्हरिया : संपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र में देश का 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर आजादी के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया गया। इस मौके पर औद्योगिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी रामकृष्णा फार्जिंग्स प्लांट एक में सीईओ एसपी सेनापति ने ध्वजा किया और राष्ट्र ध्वज को सलामी दी। इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आजादी के बाद आज के दिन ही वर्ष 1950 में हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। इसलिए इस दिन को हम सभी गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है। इस विकास की गति को बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है। कंपनी के एचआर विभाग के सहायक महाप्रबंधक रिंटू मुखर्जी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी के बाद हमारे संविधान को लागू करना हमारे देशवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण तोहफा था जिससे आज हम लोकतंत्र के साये में अपने मूल अधिकारों और स्वतंत्रता का भलीभांति उपयोग कर रहे हैं। हमारा संविधान विश्व में सबसे बड़ा और अनूठा लिखित संविधान है। कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर कंपनी के सुरक्षाकर्मियों द्वारा मार्च पास्ट कर राष्ट्रीय झंडे को सलामी दी गई। इस मौके पर कंपनी में बेहतर कार्यक्षमता का प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एचआर विभाग के मैनक गुप्ता, हर्षल कुमार, विवेक कुमार, मिथिलेश सिंह, प्रवीण कुमार समेत कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन