मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रखंड व अंचल कर्मियों ने ली शपथ Block and circle workers took oath on National Voters' Day

लेखक: प्रकाशित:
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रखंड व अंचल कर्मियों ने ली शपथ Block and circle workers took oath on National Voters' Day
गम्हरिया : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर गम्हरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीओ सह प्रभारी बीडीओ प्रवीण कुमार ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। कहा कि प्रत्येक नागरिकों की सहभागिता एवं जिम्मेदार मतदान पर ही लोकतंत्र की मजबूती निर्भर करती है। उन्होंने लोगो से अपने जीवन में लोकतांत्रिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लेने की अपील किया ताकि   जाति, धर्म, वर्ग, समुदाय, भाषा या किसी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना निर्भीक होकर अपना मतदान कर सकें। इस दौरान उन्होंने सभी कर्मियों को देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण मतदान की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाया। इस मौके पर प्रखंड व अंचल के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन