मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आरकेएफएल प्लांट 5 में एनडीआररफ की टीम ने दिया आपदा से बचाव का प्रशिक्षण NDRF team imparts disaster management training at RKFL Plant 5

लेखक: प्रकाशित:
आरकेएफएल प्लांट 5 में एनडीआररफ की टीम ने दिया आपदा से बचाव का प्रशिक्षण NDRF team imparts disaster management training at RKFL Plant 5
गम्हरिया : उपायुक्त के निर्देशानुसार,कोलाबीरा स्थित रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट-5 में संभावित औद्योगिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल ( एनडीआरएफ ) की 9वीं बटालियन की 30 सदस्यीय टीम द्वारा एक प्रशिक्षण कार्यशाला एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यशाला की शुरुआत प्रशिक्षण हॉल में हुई, जहाँ ग्रुप सीओओ शक्ति सेनापति ने टीम का स्वागत करते हुए कम्पनी में उत्पादन प्रक्रिया के दौरान उत्पन्न हो सकने वाली संभावित आपदाओं, आंतरिक सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा कर्मचारियों की तैयारियों के संबंध में जानकारी साझा की।कार्यक्रम का नेतृत्व सहायक कमांडेंट कौशल कुमार ने किया, जबकि टीम कमांडर के रूप में राम कुमार सिंह उपस्थित रहे। सहायक कमांडेंट कौशल कुमार द्वारा एनडीआरएफ की भूमिका, आपदा प्रबंधन की रणनीतियों एवं राहत-बचाव अभियानों पर आधारित एक विस्तृत विज़ुअल प्रेज़ेंटेशन प्रस्तुत किया गया। इस दौरान त्वरित प्रतिक्रिया, सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार तथा बचाव कार्यों के व्यावहारिक पहलुओं पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही, ऊँची इमारत में फंसे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया का जीवंत प्रदर्शन भी किया गया, जिससे प्रतिभागियों को वास्तविक परिस्थितियों में कार्य करने की समझ प्राप्त हुई। इस मौके पर अग्निशमन पदाधिकारी, सरायकेला  ऋषि तिवारी एवं उनकी टीम भी उपस्थित रही। रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड की ओर से कार्यक्रम का समन्वय सेफ्टी हेड नवीन सिन्हा द्वारा किया गया। उनके साथ सेफ्टी ऑफिसर आदित्य प्रकाश, प्रभात कुमार, बासुकी नाथ झा एवं चितरंजन सिंह ने सक्रिय सहभागिता निभाई। अंत में धन्यवाद ज्ञापन ग्रुप एचआर भूपेंद्र लोधी द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर प्लांट सीओओ कंचन चौधरी, प्लांट हेड केके झा, एचआर हेड सत्यारंजन खटुआ, जीवन सुदादे, डॉ. हरि मोहन प्रसाद सिन्हा, पंकज मिश्रा, नीरज सिन्हा, गोपाल नारायण सिंहदेव, उज्जवल पात्रा, विनय कुमार, ललन सिंह, बिद्याधर महतो आदि उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन