मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नीतेश राज़ के पिता का अंतिम संस्कार मंगलवार को The last rites of the father of Tata Workers Union assistant secretary Nitesh Raj will be held on Tuesday

लेखक: प्रकाशित:
टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नीतेश राज़ के पिता का अंतिम संस्कार मंगलवार को The last rites of the father of Tata Workers Union assistant secretary Nitesh Raj will be held on Tuesday
#स्व. नागेंद्र प्रसाद के रूप में मैंने एक मजबूत अभिभावक को दिया है- पुरेंद्र
आदित्यपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नीतेश राज के पिता स्व. नागेंद्र प्रसाद की अंतिम यात्रा 30 दिसंबर मंगलवार को प्रातः 9:00 बजे LIG - 48 आदित्यपुर-2 स्थित आवास से पार्वती घाट बिष्टुपुर के लिए प्रस्थान करेगी। ज्ञातव्य है कि रविवार की शाम हृदयाघात की वजह से नितेश राज के पिता नागेंद्र प्रसाद का निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थ। उनके आकस्मिक निधन से टाटा वर्कर्स यूनियन सहित औद्योगिक जगत में शोक का माहौल है। परिजनों ने बताया कि रविवार की शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और तीन पुत्रियों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका परिवार वर्षों से टाटा स्टील से जुड़ा रहा है। उनके बड़े पुत्र राजेश कुमार टाटा स्टील में अधिकारी हैं, जबकि छोटे पुत्र नीतेश राज टाटा स्टील के कर्मचारी होने के साथ-साथ टाटा वर्कर्स यूनियन में सहायक सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार हेतु शवयात्रा कल प्रातः 9:00 बजे उनके एलआईजी (रो)_48 स्थिति आवास से निकाली जाएगी। उनके निधन की खबर मिलते ही आरका जैन यूनिवर्सिटी के निदेशक अमित श्रीवास्तव, टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी एवं कमेटी मेंबर सहित कई पदाधिकारी और कमेटी सदस्य टीएमएच पहुंचे। सभी ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर गहरी संवेदना प्रकट की।
 आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने नागेंद्र प्रसाद के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए परिजनों के प्रति अपनी संवेदना जताया है। कहा कि उन्होंने नागेंद्र प्रसाद के रुप में अपना एक मजबूत अभिभावक खो दिया है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन