गम्हरिया : इंटक जिलाध्यक्ष केपी तिवारी ने मंगलवार को चाईबासा परिसदन में राज्य के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ से औपचारिक मुलाकात किया। इस दौरान उन्होंने मंत्री से टेम्पो चालकों की समस्याओं तथा सड़क सुरक्षा को लेकर चर्चा किया। उन्होंने मंत्री से आग्रह किया कि आदित्यपुर में सड़क सुरक्षा पर एक विशेष आयोजन किया जाना आवश्यक है ताकि लोगों को जागरूक कर आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओ पर अंकुश लगाया जा सके। मंत्री ने आश्वासन समय निकालकर जल्द ही जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें वे स्वयं भी शामिल होगें।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें