मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने शांतिनगर में अतिक्रमण के खिलाफ की कार्रवाई Forest department team took action against encroachment in Shantinagar

लेखक: प्रकाशित:
वन विभाग की टीम ने शांतिनगर में अतिक्रमण के खिलाफ की कार्रवाई Forest department team took action against encroachment in Shantinagar
गम्हरिया : वन विभाग की टीम द्वारा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया के शांतिनगर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान वन विभाग की जमीन अतिक्रमण कर अवैध रूप से बनाए गए कई घरों को  तोड़ दिया गया। साथ ही, भविष्य में उक्त भूमि पर किसी प्रकार का निर्माण नहीं करने की चेतावनी दी। हालांकि, टीम द्वारा की गई उक्त कार्रवाई से कई लोग असंतुष्ट दिखे। स्थानीय लोगों ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों ने गरीब लोगों द्वारा बनाए गए घरों को तो तोड़ दिया गया। लेकिन, शांतिनगर में ही वन विभाग की जमीन अतिक्रमण कर वहां बनाए जा रहे दोमंजिले मकान को ना तो किसी प्रकार की क्षति पहुंचाई गई और ना ही उसे हटाने का निर्देश दिया गया। इस एकतरफा कार्रवाई से लोगों में रोष व्याप्त है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन