पटमदा: पटमदा प्रखंड के बंगाल सीमावर्ती क्षेत्र में बसे ओड़िया पंचायत में सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत सरकार की लाभकारी योजनाओं का तत्काल लाभ देने का प्रयास शिविर में किया गया। उक्त शिविर को संबोधित करते हुए ओड़िया पंचायत की मुखिया सावित्री सिंह सरदार ने कहा कि झारखंड सरकार की जन लाभकारी योजनाओं से पंचायत के जनता को लाभ दिलाने के लिए यह शिविर लगाया गया है ताकि सभी जनता अपने पंचायत में पहुंचे और प्रखंड के सभी कर्मचारियों के हाथों योजनाओं का लाभ उठा सके। इस दौरान पार्षद खगेन महतो, मुखिया सावित्री सिंह सरदार, सीओ डॉ. राजेंद्र दास, उप मुखिया सहदेव महतो, गंगाधर सिंह, मनसा राम पाऊरी सहित कई लोग उपस्थित थे।वही बनकुचिया पंचायत में भी पंचायत के मुखिया गुरुचरण हेंब्रम ने परिसंपति वितरण कर शिविर को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि योजनाओं से सीधा लाभ दिलाने के लिए पंचायत स्तर पर आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम लगाकर पंचायत की जनता को लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान प्रखंड व अंचल के सभी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। प्रशासन द्वारा सभी विभाग का स्टॉल लगाकर विभिन्न लाभकारी योजनाओ का फार्म भरवाया गया।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें