मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मजदूर की मौत के बाद परिजनों को मुआवजा की मांग को लेकर अमलगम कंपनी गेट पर धरना प्रदर्शन शुरूAfter the death of a worker, a protest started at the Amalgam Company gate demanding compensation for the family

लेखक: प्रकाशित:
मजदूर की मौत के बाद परिजनों को मुआवजा की मांग को लेकर अमलगम कंपनी गेट पर धरना प्रदर्शन शुरूAfter the death of a worker, a protest started at the Amalgam Company gate demanding compensation for the family
गम्हरिया : कांड्रा स्थित अमलगम कंपनी के मजदूर मनीष बाजपेई की संदिग्ध स्थिति में मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर गुरुवार की शाम मृतक के शव के साथ उनके परिजनों और ग्रामीणों द्वारा कंपनी गेट पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद अभी वहां धरना पर बैठ गए हैं। प्रदर्शकारी ग्रामीणों का नेतृत्व जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के महामंत्री राजीव पांडेय कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रबंधन से मृतक के परिजनों को 30 लाख रुपए और स्थायी नौकरी की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि जबतक उनकी मांगों को प्रबंधन द्वारा पूरा नहीं किया जाता है तबतक आंदोलन जारी रहेगा और शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। कंपनी गेट पर धरना प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही कांड्रा पुलिस मौके पर पहुंची। शांति व्यवस्था के मद्देनजर वहां पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक प्रबंधन की ओर से वार्ता की पहल नहीं की गई है। इस दौरान वहां मृतक के पुत्र अभिनव बाजपेयी, राहुल कुमार बाजपेयी, मजदूर नेता अमित कुमार दूबे, विशाल कुमार समेत श्रमिक महासंघ के कई कार्यकर्ता शामिल रहे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन