ग़म्हरिया : शरारती तत्वों द्वारा बीते मंगलवार की देर रात कांड्रा बाजार स्थित राज कुमार प्रसाद साहू के झोपड़ीनुमा दुकान में आग लगा दी गई। जबतक आसपास के लोग कुछ समझ पाते तबतक प्लास्टिक और लकड़ी से बनी उक्त दुकान में लगी आग ने पास ही स्थित अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। बताया जाता है कि उन दुकानों में सब्जी और मसाला की बिक्री किया जाता था। इस आगलगी में उन दुकानों में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय दुकानदारों द्वारा इसकी सूचना थाना को देते हुए स्वयं उक्त आग को बुझाने का प्रयास किया गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उस आग पर काबू पाया जा सका, किंतु तबतक सभी सामान जल चुका था। गनीमत रही कि उस समय दुकान के अंदर कोई नहीं था जिससे किसी प्रकार के जानमाल की हानि नहीं हुई।
असामाजिक तत्वों ने कांड्रा हाट बाजार स्थित दुकान में लगाई आग Anti-social elements set fire to a shop in Kandra Hat Bazar
ग़म्हरिया : शरारती तत्वों द्वारा बीते मंगलवार की देर रात कांड्रा बाजार स्थित राज कुमार प्रसाद साहू के झोपड़ीनुमा दुकान में आग लगा दी गई। जबतक आसपास के लोग कुछ समझ पाते तबतक प्लास्टिक और लकड़ी से बनी उक्त दुकान में लगी आग ने पास ही स्थित अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। बताया जाता है कि उन दुकानों में सब्जी और मसाला की बिक्री किया जाता था। इस आगलगी में उन दुकानों में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय दुकानदारों द्वारा इसकी सूचना थाना को देते हुए स्वयं उक्त आग को बुझाने का प्रयास किया गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उस आग पर काबू पाया जा सका, किंतु तबतक सभी सामान जल चुका था। गनीमत रही कि उस समय दुकान के अंदर कोई नहीं था जिससे किसी प्रकार के जानमाल की हानि नहीं हुई।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें