मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जादूगोड़ा का तिलामुडा गांव बरसात में बना टापू, दलदल ,कीचड़ व जलजमाव सड़क से ग्रामीण परेशान Tilamuda village of Jadugoda becomes an island in the rainy season, villagers are troubled by swamp, mud and waterlogging on the road

लेखक: प्रकाशित:
जादूगोड़ा का तिलामुडा गांव बरसात में बना टापू, दलदल ,कीचड़ व जलजमाव सड़क से ग्रामीण परेशान Tilamuda village of Jadugoda becomes an island in the rainy season, villagers are troubled by swamp, mud and waterlogging on the road

जादूगोड़ा : पोटका प्रखण्ड अंतर्गत जादूगोड़ा स्थित आसनबनी पंचायत का तिलामुड़ा गांव बरसात में टापू बन गया है। झारखंड अलग राज्य के 25 साल बाद भी क्षेत्र की पांच हजार आबादी कीचड़, पानी व दलदल युक्त सड़क की समस्या से जूझ रही है जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। क्षेत्र के ग्रामीण चंदन कुमार, लक्ष्मी नारायण पात्र, संजय कुमार गिरी आदि की अगुवाई में क्षेत्र के पोटका विधायक संजीव सरदार व सांसद विद्युत महतो के खिलाफ प्रदर्शन किया गया तथा विकास नहीं तो वोट नहीं का नारा दिया गया। यहां बताते चलें कि मानसून की पहली दस्तक ने पोटका में विकास के दावे की पोल खोलकर रख दी है। आलम यह है कि इस गांव से निकलने वाली तीनों सड़के कीचड़मय समेत जानलेवा हो गई है। पक्की सड़क नहीं होने से गांव में एम्बुलेंस वाहन प्रवेश नहीं कर पा रहा है।साथ ही, बच्चे स्कूल तक नहीं जा पाते। पोटका विधायक संजीव सरदार व सांसद विद्युत महतो की अनदेखी से ग्रामीणों का गुस्सा उबाल पर है। ग्रामीणों अगले चुनाव में सबक सीखने की घोषणा की है व जनप्रतिनिधियों को गांव में प्रवेश पर रोक का ऐलान कर अपने गुस्से का इजहार किया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन