मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

चित्रगुप्त महासमिति गम्हरिया की बैठक में सावन महोत्सव 27 जुलाई को आयोजित करने का निर्णय Decision to organize Sawan Mahotsav on 27th July in the meeting of Chitragupta Mahasamiti Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
चित्रगुप्त महासमिति गम्हरिया की बैठक में सावन महोत्सव 27 जुलाई को आयोजित करने का निर्णय Decision to organize Sawan Mahotsav on 27th July in the meeting of Chitragupta Mahasamiti Gamharia
गम्हरिया : चित्रगुप्त महासमिति की एक बैठक कार्यकारी अध्यक्ष के.एम. श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बड़ा गम्हरिया स्थित चित्रगुप्त भवन में सम्पन्न हुई। बैठक में महिला कमेटी की सदस्य भी शामिल हुई। इस मौके पर चित्रांश समाज की विभिन्न समस्याओं व कमेटी द्वारा किए गए कार्यो पर चर्चा की गई। इस मौके पर आगामी 27 जुलाई को गम्हरिया स्थित समाज के भवन में सावन महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया। उंक्त कार्यक्रम के दौरान महिला कमेटी की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, अन्य वर्षों की तरह इस वर्ष भी 23 अक्टूबर को धूमधाम से चित्रगुप्त पूजनोत्सव आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया। पूजनोत्सव को लेकर सावन महोत्सव के बाद बैठक कर विस्तृत निर्णय लिया जाएगा। बैठक में समिति के महासचिव संजय कुमार वर्मा, सुभाष चंद्र दास, एमपी कर्ण, महेश श्रीवास्तव, प्रभाष चंद्र श्रीवास्तव, भूदेव वर्मा, केके सिन्हा, रत्नेश्वर सहाय, मुकेश कुमार, महिला कमेटी उपाध्यक्ष मधु वर्मा, महासचिव साधना श्रीवास्तव, एन. सिन्हा समेत कई सदस्य उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन