मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं को लेकर उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव से मिले पुरेंद्र Purendra met Industry Minister Sanjay Prasad Yadav regarding infrastructure in Adityapur Industrial Area

लेखक: प्रकाशित:
आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं को लेकर उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव से मिले पुरेंद्र Purendra met Industry Minister Sanjay Prasad Yadav regarding infrastructure in Adityapur Industrial Area
आदित्यपुर : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं के संबंध में नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने राज्य के उद्योग, श्रम नियोजन, प्रशिक्षण और कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव से मुलाकात कर उन्हें एक मांग पत्र सौंपा। उंक्त माँग पत्र में औद्योगिक क्षेत्र के प्रथम चरण से लेकर सातवें चरण तक पूर्व से निर्मित सड़क और नालियों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी देते हुए बताया गया कि क्षतिग्रस्त सड़कों की वजह से भारी वाहनों के आवागमन में दिक्कतें हो रही है, जिसका सीधा प्रभाव औद्योगिक उत्पादन के पर पड़ रहा है। क्षेत्र की नालियां क्षतिग्रस्त हो चुकी है तथा सभी हाई मॉस्ट-स्ट्रीट लाईट भी बन्द हैं। इस कारण चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। विशेषकर रात्रि समय महिला कामगारों को आने-जाने में कई प्रकार की कठिनाईयाँ झेलनी पड़ती है। पुरेन्द्र नारायण ने औद्योगिक क्षेत्र के सभी चरणों में फूड पॉर्क की व्यवस्था करने तथा आवश्यकतानुरुप दुकान की व्यवस्था सुनिश्चित करने की माँग भी किया है, ताकि गरीब कामगारों, वाहन चालकों और विजिटर्स को नास्ता और भोजन की सुविधा उपलब्ध हो सके। बताया गया है कि वर्तमान समय में औद्योगिक क्षेत्र में कहीं भी कैंटीन की व्यवस्था नहीं है और मजदूर भाई-बहनों के लिए दवा दुकान, पंक्चर दुकान, स्टेशनरी दुकान, चाय दुकान, दो पहिया वाहन रिपेयरिंग दुकान, गैरेज आदि का निर्माण भी किया जाना चाहिए। उन्होंने आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में वाहनों के लिए पॉर्किंग सुविधा उपलब्ध कराने तथा छोटे-मोटे उपचार के लिए क्लीनिक की व्यवस्था सुनिश्चित करने की माँग भी की। बताया कि वर्तमान समय में आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में कहीं भी व्हीकल पार्किंग, ट्रक पार्किंग, कंटेनर पार्किंग आदि की व्यवस्था नहीं है। पुरेन्द्र ने नए उद्योग लगाने के इच्छुक उद्यमियों को आसानी से भूमि उपलब्ध कराने और कोल्हान में उद्योगों के विकास के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरु करने की माँग भी मंत्री से की ताकि बेरोजगार युवकों को रोजगार मिल सके और राज्य से पलायन को रोका जा सके। उद्योग मंत्री ने उनकी मांगों को गम्भीरता से लेते हुए इसपर विचार करने का आश्वासन दिया है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन