मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया के सतवाहिनी धिराजगंज के मकान से खून से लथपथ युवक का अधजला शव बरामद, पत्नी व बच्चे लापता The half-burnt body of a youth soaked in blood was recovered from the house of Satvahini Dhirajganj in Gamharia, his wife and children are missing

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया के सतवाहिनी धिराजगंज के मकान से खून से लथपथ युवक का अधजला शव बरामद, पत्नी व बच्चे लापता The half-burnt body of a youth soaked in blood was recovered from the house of Satvahini Dhirajganj in Gamharia, his wife and children are missing

गम्हरिया : आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया के सतवाहिनी, धीराजगंज में एक मकान से पुलिस ने शनिवार की सुबह खून से लथपथ व अर्धजले एक युवक का शव बरामद किया है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान गिरिडीह निवासी राजेश कुमार चौधरी के रूप में की गई है। बताया गया है कि मृतक बीते सोमवार को ही अपनी पत्नी और बच्चों के साथ धिराजगंज निवासी गोरागों मुखी के मकान में किराए पर रहने आया था। शनिवार की सुबह उंक्त मकान के बन्द कमरे से राजेश कुमार चौधरी का शव बरामद हुआ। मृतक का घर के दरवाजे में बाहर से ताला लगा हुआ था। जबकि उसकी पत्नी और बच्चे गायब थे। घर से दुर्गंध आने के बाद स्थानीय लोगों ने उस दरवाजा को खोला। जहां अंदर मृतक राजेश चौधरी खून से लथपथ व अधजला पड़े थे। तत्पश्चात बस्ती के लोगों द्वारा इसकी सूचना आदित्यपुर पुलिस और स्थानीय पूर्व पार्षद अभिजीत महतो को दी गई। सूचना पर मौके पर सदलबल पहुंचे थाना प्रभारी विनोद तिर्की और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसडीपीओ ने आशंका जताई है कि मृतक की हत्या मंगलवार को की गई है। हत्या के बाद परिवार के सदस्य भी गायब है। बताया गया है कि बीते मंगलवार की रात मृतक का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था जिसकी भनक मकान मालिक को भी लगी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल पाएगा। पुलिस मृतक की पत्नी की तलाश भी कर रही है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन