गम्हरिया : जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार, बुधवार को जिला खनन विभाग की टीम द्वारा कांड्रा एवं गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंडराबेरा में अवस्थित सभी रेडिमिक्स इकाइयों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान, सभी इकाइयों में भंडारित लघु खनिज (बालू एवं पत्थर) से संबंधित वैध अनुज्ञप्ति, भंडारण पंजी एवं परिवहन कागजातों की मांग की गई। बताया गया है कि प्राप्त दस्तावेजों की कार्यालय में विधिवत जांच कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में पत्थर खनिज के अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए विभाग की टीम द्वारा दो पत्थर लदे हाइवा को जब्त किया गया। इस संबंध में कांड्रा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें