मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ग्रामसभा सशक्तीकरण व लंबित पेसा कानून लागू करने को लेकर पर्यावरण चेतना केंद्र में कोल्हान स्तरीय ग्रामसभा फेडरेशन की हुई बैठक A meeting of Kolhan level Gram Sabha Federation was held at Paryavaran Chetna Kendra

लेखक: प्रकाशित:
ग्रामसभा सशक्तीकरण व लंबित पेसा कानून लागू करने को लेकर पर्यावरण चेतना केंद्र में कोल्हान स्तरीय ग्रामसभा फेडरेशन की हुई बैठक A meeting of Kolhan level Gram Sabha Federation was held at Paryavaran Chetna Kendra
जादूगोड़ा : ग्रामसभा सशक्तीकरण व लंबित पेसा कानून को लागू करने  समेत जलवायू में परिवर्तन व उसके असर को लेकर बड़ा सिकदी स्थित पर्यावरण चेतना केंद्र में कोल्हान स्तरीय सभा फेडरेशन की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि मामले के समाधान को लेकर  पोटका विद्यायक संजीव सरदार समेत राज्य स्तरीय कमिटी को इस बैठक में लिए गए प्रस्ताव से अवगत कराया जाएगा। उसके बाद राज्य स्तरीय फेडरेशन अंतिम निर्णय लेगी। बैठक में हरीश भूमिज ने  कहा कि अतिवृष्टि के बाद किसानो की क्षति की भरपाई झारखंड सरकार करे ताकि किसानों को राहत मिल सके। प्रलयकारी बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। किसानों के बीज व अनाज दोनों खत्म हो गए है। इस समारोह को सालगे मार्डी ने भी संबोधित किया तथा कहा कि विकास योजनाओं से लेकर आंगनवाड़ी सेविका के चयन में ग्राम सभा की अनदेखी की जा रही है जबकि ग्राम सभा संविधान प्रदत अधिकार हैं। झारखंड की अबुआ सरकार पेसा कानून को सख्ती से लागू करे व ग्राम सभा  के मार्फत स्वशासन व्यवस्था राज्य में लागू करे। बैठक को पर्यावरण चेतना केंद्र के निदेशक सिद्धेश्वर सरदार ने भी संबोधित किया। कहा कि प्राकृतिक आफत को लेकर सरकार क्षेत्र में राहत कार्य चलाए। पेसा कानून की विसंगतियों की दूर कर इसे लागू करे ताकि जल, जंगल जमीन बच सके। बैठक में पूर्णिमा बिरुली, जयपाल सिंह सरदार, हरिश सिंह भूमिज, मानिक सरदार, सुरेंद्रर बिरुली, संगीता बिरुली, जोवा टुडू, लखीन्दर सरदार, नीरसो हांसदा, अर्जुन सरदार, सुरेश सरदार, मीना मुर्मू आदि उपस्थित रहे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन