मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जादूगोड़ा को जमशेदपुर से गोंडाडीह में जोड़ने वाली पुलिया चार साल से पड़ा है अधूरा, पांच घंटे केले से लदा ट्रक फंसा The bridge connecting Jadugoda to Jamshedpur and Gondadih has been incomplete for four years, a truck loaded with bananas got stuck for five hours

लेखक: प्रकाशित:
जादूगोड़ा को जमशेदपुर से गोंडाडीह में जोड़ने वाली पुलिया चार साल से पड़ा है अधूरा, पांच घंटे केले से लदा ट्रक फंसा The bridge connecting Jadugoda to Jamshedpur and Gondadih has been incomplete for four years, a truck loaded with bananas got stuck for five hours
जादूगोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा को जमशेदपुर से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर गोंडाडीह में निर्माणाधीन स्वर्णरेखा परियोजनों की पुलिया विगत चार सालों से अधूरी पड़ी हुई है। इधर, लगातार हो रही बारिश के बीच उस सड़क पर शुक्रवार को केले से लदा ट्रक समेत कई वाहन फंस गया इससे जादूगोड़ा-सुंदरनगर मुख्य मार्ग पर गोडाडीह पुलिया में घण्टों जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान कई लोग रूट बदलकर जमशेपुर पहुंचे।इस बाबत स्थानीय भाजपा नेता  अशोक दास ने बताया कि इस पुलिया  का निर्माण स्वर्णरेखा परियोजना के तहत वर्ष 1984 में नहर निर्माण को लेकर शुरू किया गया था जो आज भी अधूरा है।वह उन्होंने बताया कि यह पुलिया जानलेवा बना हुआ है। वहीं, सड़क पर कई बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। हालांकि इस सड़क से होकर जिले के उपायुक्त, सांसद, विधायक व क्षेत्र के मंत्री रोजाना जानलेवा पुलिया से ईश्वर को नमन कर गुजरते है। लेकिन इस पुलिया विवाद को आज तक झारखंड सरकार सुलझा नहीं पाई। इस कारण इस पुलिया पर रोजाना सवारी वाहन से लेकर यात्री वाहन दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। भाजपा नेता ने बताया कि इस पुलिया के निर्माण को लेकर कई बार आंदोलन भी किया गया।लेकिन, नतीजा सिफर निकला। बहरहाल देखना यह है कि स्वर्णरेखा  परियोजना के तहत बन रही यह पुलिया जिले के सांसद विद्युतवरण महतो व विद्यायक मंगल कालिंदी   रैयत से बात कर मामले को कब तक सुलझा पाते हैं।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन