■संपादक जय प्रकाश राय, बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी, नप के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण, संस्थापक शहनवाज हसन समेत कोल्हान के कई पत्रकार व परिजन रहे मौजूद
गम्हरिया: झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन सरायकेला-खरसावां की ओर से जिले के दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार शेख अल्लाउद्दीन की प्रथम पुण्यतिथि पर गम्हरिया स्थित चित्रगुप्त भवन में बुधवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान दिवंगत पत्रकार के परिजन भी मौजूद रहे। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित दैनिक समाचारपत्र चमकता आईना के संपादक जय प्रकाश राय तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में गम्हरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी तथा राजद नेता सह आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह के अलावे जेजेए के संस्थापक सह भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव शाहनवाज आलम उपस्थित थे।
इस मौके पर अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि जय प्रकाश राय ने कहा कि शेख अल्लाउद्दीन हमेशा से बेबाक और निर्भीक पत्रकार रहे। उन्होंने उनकी लेखनी के कई यादों को विस्तारपूर्वक रखा।
मौके पर उपस्थित विशिष्ट अतिथि बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी ने कहा कि अलाउद्दीन जी एक मिलनसार प्रबृत्ति के व्यक्तित्व थे। अपने कार्य के प्रति हमेशा जागरूक रहते थे।
इस मौके पर उपस्थित आदित्यपुर नप के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने कहा कि वे पत्रकारिता जगत में पितामह थे। उनसे जब भी मुलाकात होती थी तो कुछ नई बातें सीखने को मिलती थी। वर्तमान पत्रकार के लिए वे प्रेरणास्रोत रहे।
जेजेए के संस्थापक शहनवाज ने उनके कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी मौत आज भी एक पहेली बनी हुई है। अकस्मात दुर्घटना में उनकी मौत हुई या किसी साजिश के तहत हत्या की गई, यह आज भी परिजनों के समक्ष एक अनसूझी पहेली बनकर रह गई है। उन्होंने प्रशासन से इसकी जांच कराने की मांग की।
कार्यक्रम को वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र ज्योतिषी, जिलाध्यक्ष भाग्यसागर सिंह आदि ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व अतिथियों और उपस्थित पत्रकारों द्वारा उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय कमेटी के राजेश लाल दास, संजय शर्मा, प्रदेश महासचिव अभय लाभ, प्रदेश सचिव प्रताप मिश्रा, सुरेंद्र मार्डी, जिला महासचिव अजीत लाभ, उपाध्यक्ष सचिन्द्र दास, कोषाध्यक्ष अनूप मिश्रा, पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुशील अग्रवाल, सौरव कुमार, जगजीवन महतो, उत्तम कुमार, मधुसूदन सिंह, पीताम्बर सोय, शिवचरण महतो समेत काफी संख्या में कोल्हान के तीनों जिले के पत्रकार उपस्थित थे।










टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें