आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैंक कॉलोनी, माझी टोला में बीते 12 जुलाई को एक घर का ताला तोड़कर जेवरात व अन्य सामानों की चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी के चांदी, तांबा व पीतल के बर्तन, मूर्तियां, आर्टिफिशियल ज्वेलरी और अन्य सामान भी पुलिस ने बरामद किया गया है। इस बावत मांझी टोला निवासी विपिन पाल के आवेदन पर आदित्यपुर थाना में मामला दर्ज किया गया था। जांच के बाद थाना प्रभारी विनोद तिर्की के नेतृत्व में छापेमारी कर राजू लोहार, रोहित दास, अंकित हेसा, वीरेन्द्र प्रसाद और मो. फारुक को गिरफ्तार किया गया। बताया गया है कि इसमें राजू लोहार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। बरामद किए गए सामानों में चांदी का गिलास, प्लेट, तांबे का दीपक और प्लेट, आर्टिफिशियल हार सेट, पीतल के गिलास, लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्तियां, तांबा का लोटा, नटराज की मूर्ति, एलुमीनियम की ओखली, गैस चूल्हे के बर्नर, पूजा की घंटी समेत कई अन्य सामान शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापेमारी दल में आदित्यपुर थाना के कई पदाधिकारी और पुलिस बल शामिल थे।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें