आदित्यपुर : बीते 25 जुलाई की दोपहर में आदित्यपुर टोल ब्रिज पर जबरन गुजरने की कोशिश के दौरान सिक्योरिटी गार्ड पर जानलेवा हमला करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि सभी हमलावर स्वीफ्ट कार में सवार थे और हॉकी स्टिक व ब्रेस बैट से लैस थे और सभी वीआईपी लेन से जबरन पार करने की कोशिश कर रहे थे। वहां तैनात सुरक्षा गार्ड द्वारा पास दिखाने को कहने पर उन्होंने हॉकी स्टिक और ब्रेस बैट से हमला कर गार्ड को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस घटना को लेकर आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उंक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए सरायकेला एसपी मुकेश लुनायत के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था। छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें