मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ऑटो क्लस्टर सभागार में अवॉयरनेस क्रिएशन वर्कशॉप ऑन ओएनडीसी कार्यक्रम आयोजित Awareness Creation Workshop on ONDC program organized in Auto Cluster Auditorium

लेखक: प्रकाशित:
ऑटो क्लस्टर सभागार में अवॉयरनेस क्रिएशन वर्कशॉप ऑन ओएनडीसी कार्यक्रम आयोजित Awareness Creation Workshop on ONDC program organized in Auto Cluster Auditorium
●उद्यमियों के लिए लाभकारी है एनएसआईसी की स्कीमः एसएन ठाकुर
आदित्यपुर : राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड की ओर से आदित्यपुर स्थित ऑटो कलस्टर सभागार में अवॉयरनेस क्रिएशन वर्कशॉप ऑन ओएनडीसी का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित आदित्यपुर ऑटो कलस्टर के प्रबन्ध निदेशक एसएन ठाकुर ने वर्ष- 1990 के दशक में एनएसआईसी की जीपी और एचपी स्कीम की चर्चा करते हुए इसे आदित्यपुर के उद्यमियों के लिए लाभकारी बताया। उन्होंने एनएसआईसी के वरीय शाखा प्रबंधक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में एनएसआईसी द्वारा किया जा रहा प्रयास सराहनीय है।

नई योजनाओं को उद्यमियों के साथ साझा करे एनएसआईसीः इन्दर अग्रवाल

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएसन के अध्यक्ष इंदर कुमार अग्रवाल ने केन्द्र सरकार के स्वामित्व वाले एनएसआईसी की कार्य प्रणाली की सराहना की तथा कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार एनएसआईसी के माध्यम से एमएसएमई के विकास और प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने वरीय शाखा प्रबन्धक से एनएसआईसी की नई योजना की जानकारी उद्यमियों के साथ साझा करने का अनुरोध किया। इस मौके पर आईसीआईसीआई बैंक के रिजनल हेड चेतन शर्मा ने बताया कि आईसीआईसीआई बैंक द्वारा माईक्रो इंटरप्राईजेज के लिए खाद्य से संबंधित प्रोजेक्ट के लिए एक करोड़ रुपए तक का ऋण सबसिडी के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है। एनएसआईसी के वरीय शाखा प्रबन्धक विजय कुमार शर्मा ने एनएसआईसी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर एसिया के पूर्व अध्यक्ष संतोष खेतान, दशरथ उपाध्याय, प्रवीण गुटगुटिया, संतोख सिंह, संजय कुमार सिंह, स्वपन मजूमदार, चतुर्भुज केडिया, एनएसआईसी के राजेश कुमार, किशन तेजपाल आदि उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन