मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

भारी बारिश में निर्धारित समय से पूर्व मध्य विद्यालय बोड़ाम में हुई छूट्टी Due to heavy rain, Madhya Vidyalaya Bodam was closed before the scheduled time

लेखक: प्रकाशित:
भारी बारिश में निर्धारित समय से पूर्व मध्य विद्यालय बोड़ाम में हुई छूट्टी Due to heavy rain, Madhya Vidyalaya Bodam was closed before the scheduled time
पटमदा : बुधवार को दोपहर से भारी बारिश शुरू हो गई थी। चारो तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा था। वही बोड़ाम मध्य विद्यालय के छात्र- छात्राओं को विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा सरकार के द्वारा निर्धारित किए गए छुट्टी से पहले ही करीब ढाई बजे छुट्टी दे दिया गया। इससे मध्य विद्यालय के अधिकांश बच्चे भारी बारिश में घर भींगते हुए गए। वही कुछ बच्चियां बाजार स्थित दुकानों में भींगकर खड़ी हुई बचती नजर आई जबकि कुछ बच्चे छाता लेकर भाग रहे थे। कुछ साइकिल से स्कूल के बाहर जल जमाव में साइकिल से जाती दिखी। बाजार में मौजूद कई लोगों के चर्चा का यह विषय रहा। उनके बीच यह चर्चा रही कि आखिर किस कारण से सरकार के निर्धारित समय से पूर्व स्कूली बच्चों को भारी बारिश में छुट्टी दे दिया गया। इस बावत शिक्षकों से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे कोई सटीक जवाब नहीं मिला।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन