पटमदा : जिला मुख्यालय में आयोजित दिशा की बैठक में बोड़ाम प्रमुख ललिता सिंह ने कई ज्वलंत मुद्दों को उठाया। जिसमे बोड़ाम में स्वीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के भवन निर्माण का विगत दस वर्षों से लंबित कार्य को पूर्ण करवाने, बेल्टांड रघुनाथपुर चौड़ीकरण कार्य का अधूरा निर्माण कार्य पूर्ण कराने, बोटा से बोड़ाम, कुइययानी मोड़ से हाथीख़ेदा मंदिर तक के सड़क किनारे झाड़ियों की सफाई जिससे दुर्घटना पर रोक लगे। मुकरुडीह के क़दमजोड़ा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में दो कमरा निर्माण की मांग सहित कई मुद्दे उठाया गया। प्रमुख ललिता सिंह ने बताया कि क्षेत्र के मुद्दों को दिशा की बैठक में उठाकर समाधान करवाने की मांग उपायुक्त से की गई है ताकि जनता को सुविधा उपलब्ध करवाया जा सके।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें