मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ऑपरेशन सिन्दूर के तहत भारतीय सशस्त्र सेनाओं के शौर्य और पराक्रम पर संतुष्टि- एस. शेखर Satisfaction on the valor and valor of Indian Armed Forces during Operation Sindoor- S. Shekhar

लेखक: प्रकाशित:
ऑपरेशन सिन्दूर के तहत भारतीय सशस्त्र सेनाओं के शौर्य और पराक्रम पर संतुष्टि- एस. शेखर Satisfaction on the valor and valor of Indian Armed Forces during Operation Sindoor- S. Shekhar
गमहरिया : पूर्व सैनिकों की संस्था 'द वारियर्स आफ कोल्हान' की एक बैठक गम्हरिया स्थित होटल पर्ल के सभागार सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष एस0 शेखर ने किया। इस मौके पर संस्था द्वारा किए जाने वाले आगामी क्रियाकलापों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। अध्यक्ष एस शेखर ने पहलगाम घटना पर चर्चा करते हुए वहां निर्दोष नागरिकों की निर्मम हत्या पर शोक व्यक्त किया। साथ ही, केन्द्र सरकार द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिन्दूर के तहत भारतीय सशस्त्र सेनाओं के शौर्य और पराक्रम पर संतुष्टि जाहिर किया। बैठक में शमिल सदस्यों ने ध्वनि मत से सैनिकों के हौसले को सलाम किया। इस दौरान संस्था के पंजिकृत होने पर अध्यक्ष द्वारा सभी सदस्यों को बधाई दी गई। बैठक में सचिव सुधीर कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सत्यवान महतो, कैप्टन अनिल कुमार महतो,, सुभाष कुमार, एसएस शर्मा, वकील सिंह, पीतवास माझी, राजेश पाठक, बिष्णु चरण प्रमाणिक, राजाराम महतो, संतोष कुमार शर्मा, एसएसपी सिंह, अशोक कुमार, आरपी शर्मा आदि उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन