मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सरायकेला के कवि सह गीतकार गुरुचरण महतो मथुरा में आदर्श युवा महानायक सम्मान-2025 से होंगे सम्मानित Saraikela's poet and lyricist Gurucharan Mahato will be honored with Adarsh ​​Yuva Mahanayak Samman-2025 in Mathura

लेखक: प्रकाशित:
सरायकेला के कवि सह गीतकार गुरुचरण महतो मथुरा में आदर्श युवा महानायक सम्मान-2025 से होंगे सम्मानित Saraikela's poet and lyricist Gurucharan Mahato will be honored with Adarsh ​​Yuva Mahanayak Samman-2025 in Mathura
सरायकेला : राज्य के सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत पारगामा गांव निवासी युवा कवि सह गीतकार तथा समाजसेवी गुरुचरण महतो 'अपवाद' को आदर्श युवा महानायक सम्मान-2025 से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह पुरस्कार लोक-कला व‌ लोकगीतों के संवर्धन, संरक्षण और हिंदी साहित्य के प्रति उनके लगातार सृजनशीलता तथा समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए उत्तर प्रदेश के मथुरा में आयोजित होने वाली संस्कार महाकुंभ-2025 के कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम आदर्श संस्कारशाला के तत्वावधान में मथुरा के बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी परिसर में आगामी 6 से 8 जून तक आयोजित किया जाएगा। इस तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के दौरान संस्था द्वारा देशभर से चयनित 111 ख्यातिप्राप्त विभूतियों और निःस्वार्थ राष्ट्रहित तथा समाज सेवा में रत कर्म योगियों को सम्मानित किया जाएगा। 
पिछले पांच वर्षों से संस्था से जुड़े गुरुचरण महतो ने आदर्श युवा महानायक सम्मान-2025 जैसे विशिष्ट सम्मान में चयनित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आदर्श संस्कारशाला, इसके ज्यूरी मेंबर्स तथा संस्था के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ0 दीपक गोस्वामी के प्रति आभार प्रकट किया। विदित है कि गुरुचरण महतो को सामाजिक कार्यों और लेखनी के चलते इससे पहले सरायकेला, जमशेदपुर, रांची, पटमदा, पुरुलिया, कोलकाता, भुवनेश्वर, पटना, देहरादून तथा दिल्ली के सामाजिक-शैक्षणिक व साहित्यिक-सांस्कृतिक मंचों से संवाद-शिरोमणी, कोल्हान गौरव, लोककवि, साहित्य श्री, वाग्देवी लिट्रेचर सम्मान, अपवाद उपाधि, लोक गायक, युवा कलाकार आदि जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुका है। गुरुचरण के इस उपलब्धि पर उनके परिजन, रिश्तेदार, गुरुजन और क्षेत्र के तमाम आम व खास चाहने वाले अत्यंत प्रफुल्लित होकर उन्हें शुभकामनाएं और बधाइयां दे रहे हैं।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन