मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

रामकृष्णा फोर्जिंग प्लांट एक में सेवानिवृत्त कर्मचारी रघुनाथ कैबर्त को दी गई भावभीनी विदाई Retired employee Raghunath Kaibart was given an emotional farewell at Ramakrishna Forging Plant One

लेखक: प्रकाशित:
रामकृष्णा फोर्जिंग प्लांट एक में सेवानिवृत्त कर्मचारी रघुनाथ कैबर्त को दी गई भावभीनी विदाई Retired employee Raghunath Kaibart was given an emotional farewell at Ramakrishna Forging Plant One
गम्हरिया : औद्योगिक क्षेत्र स्थित रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट एक मे समारोह आयोजित कर फोर्ज शॉप विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी रघुनाथ कैवर्त को कंपनी व यूनियन के अधिकारियों व सहपाठियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित कंपनी के एचआर हेड रिंटू मुखर्जी ने कहा कि  अपने कार्यकाल में वे हमेशा अनुशासित व समयनिष्ठ रहे। ईमानदारीपूर्वक अपने दायित्व को उन्होंने निभाया जिससे अन्य कर्मचारियों को सीख लेना चाहिए। इस मौके पर उपस्थित यूनियन के अध्यक्ष अभय लाभ ने भी उनके 38 वर्षों के कार्यकाल को सराहनीय बताया। उन्होंने शेष जीवन मे उनके स्वस्थ रहने की कामना किया। समारोह को यूनियन के महामंत्री तारकेश्वर यादव, उपाध्यक्ष दिनेश राम, कोषाध्यक्ष अच्छेलाल यादव समेत अन्य कर्मचारियों ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सभी ने उन्हें पुष्पगुच्छ पहनाकर व उपहार प्रदान कर विदाई दी। इस मौके पर एचआर विभाग के मिथिलेश सिंह, यूनियन सदस्य शैलेन्द्र सिंह, विपुल गोलदार, मुंशी यादव, महंत यादव, बरकुश महतो,  विक्रम प्रधान, प्रणव गोस्वामी समेत काफी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन