मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

असामाजिक तत्वों का हिंदुओं पर हमला है- सुशील सिंह भूमिज Anti-social elements are attacking Hindus- Sushil Singh Bhumij

लेखक: प्रकाशित:
असामाजिक तत्वों का हिंदुओं पर हमला है- सुशील सिंह भूमिज Anti-social elements are attacking Hindus- Sushil Singh Bhumij
-10 गांव के ग्रामीणों ने बैठक कर रथ रोके जाने का किया विरोध, कहा  प्रशासन दोषियों पर करे कारवाई
जादूगोड़ा : बीते 27 जून को कदमा रथ समिति द्वारा निकाली गई प्रभु जगन्नाथ, सुभद्रा व बलभद्र की रथयात्रा की हाड़ तोपा में रोके जाने को लेकर हितकु हनुमान मंदिर चौक  पर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व पंचायत सचिव सुशील सिंह भूमिज ने किया। बैठक में रथ रोके जाने को असामाजिक तत्वों की करतूत बताया और हिंदुओं पर सीधा हमला की संज्ञा दी। बैठक में निर्णय लिया गया कि ऐसी घंटना की पुनरावृति न हो इसको लेकर जिले के उपायुक्त व सीनियर एसपी से एक प्रतिनिधिमंडल मुलाकात कर दोषियों पर कारवाई की मांग करेगा। इस मौके पर कदमा रथ कमेटी के सक्रिय सदस्य सुशील सिंह भूमिज   ने कहा कि अगले बार यह रथ यात्रा मुर्गाघुटू तक निकाली जाएगी। बैठक में 10 गांव के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। किया। बैठक में डोमजूडी, कदमा, हाड़तोपा, हितकु, खुखड़ाडीह, धीरोल, गोविंदपुर, वीरग्राम समेत सभी सम्प्रदाय के लोगों ने शिरकत की। बैठक के बाद दीपू सिंह सरदार ने आरोप लगाया कि इस  दौरान प्रशासनिक अधिकारी मौन रहे जबकि संविधान में सभी धर्मों को समान अधिकार मिला हुआ है धार्मिक जुलूस निकालने की। श्री सरदार असमाजिक तत्वों के सभी झूठे आरोपों को खारिज किया किया।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन