मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन ने निकाला तिरंगा यात्रा दौड़ Master Athletics Association organized Tiranga Yatra race to celebrate the success of Operation Sindoor

लेखक: प्रकाशित:
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन ने निकाला तिरंगा यात्रा दौड़ Master Athletics Association organized Tiranga Yatra race to celebrate the success of Operation Sindoor
गम्हरिया : भारतीय सेना द्वारा हाल ही में संपन्न ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और उसमें शामिल वीर सैनिकों के असीम शौर्य व पराक्रम के सम्मान में मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से रविवार सुबह एक तिरंगा यात्रा दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ गम्हरिया स्थित घोड़ाबाबा मंदिर से प्रारम्भ होकर गम्हरिया थाना मोड़ तक लगभग 4 किलोमीटर तक चला। देशभक्ति से ओत-प्रोत इस दौड़ में बुजुर्ग, महिलाएं और कई बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ दौड़ पूरी की। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम्, और भारतीय सेना की जय जैसे नारों से पूरे मार्ग को देशभक्ति की भावना से भर दिया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे पूर्व सैनिक विजय कुमार ने कहा कि यह आयोजन भारतीय सेना की बहादुरी और समर्पण को नमन करने के लिए आयोजित किया गया है। इस दौड़ के माध्यम से हम सभी भारतीय सेवा के शौर्य को सलाम करते हैं।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन