मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आदित्यपुर माझी टोला में अपराधियों ने दीपांकर भुईंया पर की फायरिंग, टीएमएच में भर्ती Criminals fired at Dipankar Bhuinya in Adityapur Majhi Tola, admitted to TMH

लेखक: प्रकाशित:
आदित्यपुर माझी टोला में अपराधियों ने दीपांकर भुईंया पर की फायरिंग, टीएमएच में भर्ती Criminals fired at Dipankar Bhuinya in Adityapur Majhi Tola, admitted to TMH



आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मांझी टोला में रविवार देर शाम अपराधियों द्वारा दीपांकर भुईया को गोली मार दी गई। दीपांकर के पैर में गोली लगी है। तत्काल उसे इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।बताया जा रहा है कि अपराधकर्मी सुभाष प्रमाणिक के बेटे ने दीपांकर को गोली मारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीपांकर भुइयां पर दो बाइकों पर सवार छह युवकों ने हमला किया। घायल दीपांकर ने आरोप लगाया है कि इस हमले की साजिश मोहित प्रमाणिक ने रची थी। उसने यह भी दावा किया कि मोहित के पिता सुभाष प्रमाणिक अवैध महुआ कारोबार में संलिप्त हैं। बताया जाता है कि यह हमला पुरानी दुश्मनी का नतीजा हो सकता है। करीब आठ माह पूर्व दीपांकर ने मोहित के पिता सुभाष प्रमाणिक पर गोली चलाई थी, जिस मामले में वह जेल भी जा चुका है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। आदित्यपुर पुलिस मामला दर्ज कर अपराधियों की तलाश में जुट गई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन